वृंदावन (मथुरा)। मथुरा मार्ग स्थित अक्रूर ग्राम तिराहे पर सड़क दुर्घटना में सात दिन पूर्व कांशीराम विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ अचल सिंह की मौत के मामले में बेटी ने वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
मथुरा की हाईवे सिटी नवादा निवासी दीक्षा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिता भूतपूर्व सैनिक अचल सिंह कांशीराम विद्युत सब स्टेशन पर एसएसओ पद पर कार्यरत थे। 22 फरवरी को ड्यूटी के दौरान सब स्टेशन से आवश्यक कार्य से जा रहे थे, तभी अक्रूर ग्राम के तिराहे पर बाइक पर सवार दो लोगों ने लापरवाही से टक्कर मार दी और भाग गए।
घटना में घायल अचल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनका ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचाना पत्र, डायरी और अन्य कागजात गुम हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।