फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में 16 मार्च से ग्रीष्मकालीन दर्शन समय, पढ़ें कब खुलेंगे कपाट

Thu, 27 Feb 2025 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Banke Bihari Mandir Vrindavan: होली के बाद 16 मार्च से ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन समय में बदलाव हो जाएगा। सुबह एक घंटे पहले 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे तो दोपहर को भी एक घंटे पहले मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। जबकि शाम को एक घंटे देरी से पट खुलने के बाद रात 9.30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे।
 
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 16 मार्च से ग्रीष्मकालीन दर्शन व्यवस्था लागू हो जाएगी। 16 मार्च से दर्शन के लिए पट सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर को 12 बजे बंद होंगे। इसी तरह शाम को मंदिर के पट 5.30 बजे खुलेंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह नई समयसारिणी भाईदूज तक (दिवाली के बाद) जारी रहेगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे नए समय के अनुसार दर्शन की योजना बनाएं, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। ग्रीष्मकाल के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और गर्मी को देखते हुए हर वर्ष दर्शन का समय बदला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें