फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज से बदल जाएगा द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार (आज) से ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शनों के समय में परिवर्तन हो जाएगा। 21 नवंबर से रामनवमी तक श्रद्धालुओं को आधा घंटा पहले दर्शन होंगे। इसके तहत शाम चार बजे खुलने वाले दर्शन अब 3.30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शयन के दर्शन भी 7.30 बजे के बजाय शाम सात बजे होंगे।
विज्ञापन

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि देवउठनी एकादशी से रामनवमी तक सायं कालीन दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि देवउठनी एकादशी के बाद 21 नवंबर को प्रात:काल की सभी झांकियां नियमानुसार खुलेंगी। उद्यापन के दर्शन शाम 7.30 बजे होंगे। इसके बाद भोग, संध्या आरती और मंडप के दर्शन रात 8.20 बजे होंगे। शयन के बाद रात 10 बजे जागरण की झांकी खुलेगी। रात 11.45 बजे तुलसी-शालिग्राम विवाह होगा। इसके बाद मंगला, श्रृंगार और ग्वाल के दर्शन होंगे। राजभोग के दर्शन सुबह 4:30 से 5 बजे तक होंगे।
विज्ञापन



सायं कालीन दर्शन का नया समय
उत्थापन : दोपहर 3.30 से 3.50 बजे तक
भोग : शाम 4.20 से 4.40 बजे तक
संध्या आरती : शाम 4.55 से 5.10 बजे तक
शयन: शाम 6 से 7 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें