फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दलितों के साथ मारपीट...कोर्ट के आदेश पर छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा, ग्राम प्रधान पर भी आरोप

Mon, 08 Sep 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में छह महीने पहले बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में झगड़ा हुआ। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर छह महीने बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट के गांव बेगमपुर में छह माह पूर्व बाइक निकलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष द्वारा ग्राम प्रधान समेत 22 लोगों के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामला 21 फरवरी की रात का है। गांव बेगमपुर निवासी अजित बाइक लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही हीरालाल और पोली भी बाइक लेकर आ गए। बाइक को साइड देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इसके बाद 22 फरवरी की सुबह भी दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव होने लगा, जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल भी हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई। उस वक्त पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

दलित पक्ष के धर्म सिंह का आरोप है कि 21 फरवरी को अजित उसके घर के सामने से बाइक से निकल रहा था, तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की, जिसमें उसके पक्ष के कई लोगों के चोटें भी आई थीं।
विज्ञापन


धर्म सिंह द्वारा मथुरा कोर्ट में दायर किये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने रविवार को बेगमपुर के ग्राम प्रधान देवकी निषाद, धर्मवीर, पोली, मुन्ना, सोनू, रवि, नैनका, प्रताप, गोपाल, श्याम, कन्हिया, चन्द्रपाल, हरिओम, सेंटा, कारे, निरोति, दीपक, छोटू, सोहिल, गुलाब, विष्णु,लाखन के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि मामले कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें