फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दबंगों ने दलित छात्रों को पढ़ने से रोका, एक के अगूंठे को दांत से काटा और दूसरे को डंडे से पीटा

Wed, 20 Jul 2022 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मांट(मथुरा)।

सार

पीड़ित पक्ष अपनी फरियाद लेकर थाना मांट पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांट थाना क्षेत्र के गांव ऊधर में दलित छात्रों को दबंग स्कूल जाने से रोक रहे हैं। बुधवार को उनके साथ मारपीट भी की गई। दो नाबालिग छात्र समीप के गांव आयराखेड़ा के एक इंटर कॉलेज में 12 वीं के छात्र हैं। बुधवार को दोनों छात्र पढ़ने जा रहे थे। दो दबंगों ने सुबह उस वक्त उनसे मारपीट की, जब वह पढ़ने जा रहे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और कहा कि तुम्हारी जाति का काम पढ़ने का नहीं है। इसलिए स्कूल, कॉलेज जाना बंद करो। अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। आरोप है कि मारपीट में किशोर के हाथ के अंगूठे में दांत से काटा। दूसरे भाई के हाथ में डंडे से प्रहार कर दिया। दोनों किशोर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें