फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर बनाया जा रहा साइकिल ट्रैक

Sun, 12 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
साइकिल ट्रैक
विज्ञापन
नगर की चैतन्य विहार कालोनी में बीच डिवाइडर पर ही साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। यहां बीच-बीच में बहुत से वृक्ष हैं। यहां ट्रैक बनाते समय हरियाली को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है, लेकिन अनदेखी के चलते यह मखौल बनकर रह गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत वृंदावन-छटीकरा से वृंदावन सौफुटा के साथ ही मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की रुक्मिणी विहार और चैतन्य विहार कालोनी में साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है।

रुक्मिणी विहार कालोनी में सड़कों के किनारे फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, वहीं चैतन्य विहार कालोनी में डिवाइडर के बीचोंबीच साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। जबकि सड़क के दोनों ओर पर्याप्त जगह होने के बाद भी विकास प्राधिकरण की इस योजना लोगों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन


बिना पेड़ों को हटाए बनाए जा रहे साइकिल ट्रैक से राहगीरों को इसका लाभ होना तो दूर हरियाली को ही खतरा होने की संभावना है। स्थानीय निवासी विवेक शर्मा, दीनदयाल आदि का कहना है कि यह सरकार के पैसे का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें