फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 25 रुपये का झांसा देकर व्यापारी से 1.05 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव अडींग में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। ठगों ने फर्जी सर्विस सेंटर बनाकर एक व्यापारी को अपना शिकार बना लिया। महज 25 रुपये के लेनदेन का झांसा देकर पीड़ित के बैंक खातों से 1.05 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अडींग निवासी गौरव अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर की फर्म चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को उनके फ्रिज में तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने इंटरनेट से एक सर्विस सेंटर का नंबर निकालकर कॉल किया। कुछ समय बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सर्विस सेंटर का प्रतिनिधि बताते हुए रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। आरोपी द्वाा बताए गए तरीके से 25 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही यह पैसे गए, वैसे ही ठगों ने पीड़ित के खाते से दो बार में एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें