सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि कैंट सब स्टेशन में तैनात संविदा कर्मी महावन थाना क्षेत्र के नगला अंचईया मनोहरपुरा निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ छोटू (25) बृहस्पतिवार को दामोदरपुरा स्थित 11 हजार केवी की लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान सब स्टेशन से बिजली चालू हो गई। बिजली चालू होते ही उसे तेज करंट लगा और जमीन पर गिर गया। हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन विद्युत निगम के अधिकारियों के मौके पर आने के बाद ही जाम खोलने की बात पर अड़ गए। पुलिस ने जब सख्ती अपनाई तब एसडीओ कैंट अजय कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहरी अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि कैंट सब स्टेशन के संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली है। एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों को माैके पर भेजा। मामले की जांच की जा रही है कि बिना कार्य पूरा हुए लाइन में करंट कैसे छोड़ा गया।