फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के जतन शुरू

Tue, 22 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ते ही ठाकुरजी के श्रीविग्रहों की सेवा-पूजा पद्घति में बदलाव हो गया है। ठंड के बचाव के लिए नगर के मंदिरों में ठाकुरजी के समक्ष सिगड़ी रखी जाने लगी है।
विज्ञापन


मंदिरों में प्राचीन परंपरा का निर्वहन और भावसेवा के अनुरूप भक्त अपने आराध्य को ठंड से बचाने के प्रयास में लग गए हैं।

प्रभु को गर्माहट देने के लिए मंगलवार को प्रसिद्ध ठाकुर राधावल्लभ लाल के समक्ष चांदी की सिगड़ी (अंगीठी) में जलती हुई लकड़ियां रखी गईं। ऋतुसंगत व्यंजन और प्रसाद भी आराध्य की सेवा में अर्पित किए जाने लगे हैं। इसके साथ ही ठाकुरजी का शयन भी रजाई-गद्ïदों पर हो रहा है।

सेवायत टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, आनंद गोस्वामी और अक्षय गोस्वामी ने बताया कि भक्त अपने आराध्य को ठंड से बचाव के उपाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्रम पौष माह से माघ मास की पूर्णिमा तक चलता है।
विज्ञापन


यहां सिगड़ी तापते हैं ठाकुरजी
ठंड से बचाव के लिए राधारमण मंदिर, सेवाकुंज मंदिर, राधा दामोदर, श्याम सुंदर, गोपीनाथ मंदिर, यशोदानंद, रंगनाथ मंदिर गोकुलानंद और राधिका प्रियावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष सिगड़ी (अंगीठी) रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें