फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति विवि : चित्रकला प्रतियोगिता में मानवी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवि मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी सोच को जब कैनवास पर उकेरा तो देखने वाले हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के 700 बच्चों ने भाग लिया। छोटे बच्चों ने पर्यावरण बचाओ, मेरा भविष्य क्या है, धार्मिक आस्था पर चित्र बनाए। बड़े बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एडमिशन सेल के विजय सक्सैना की टीम व्यवस्थाओं में जुटी रही।
एकेडमिक डीन डॉ. हरवीर सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। रतन लाल फूल कटोरी की छात्रा मानवी गुप्ता को प्रथम, माउंट जी लिट्रा की छात्रा राधिका चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में माउंट जी लिट्रा के छात्र आर्यन सिंह प्रथम, राधास्वामी स्कूल छाता के छात्र प्रशांत कुशवाह को द्वितीय स्थान पर रहे। एमडी जैन पब्लिक स्कूल कोसीकलां की छात्रा संध्या सिंह, संदीपनी मुनि स्कूल वृंदावन की छात्रा चंचल राठौर रनर रहीं। जूनियर में प्रथम रनर सेंट पाल स्कूल आगरा की छात्रा रिधिमा गुप्ता, द्वितीय रनर सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन की छात्रा हर्षिता शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें