फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला के लिए दुरुस्त किया जा रहा है परिक्रमा मार्ग

विज्ञापन
वृंदावन में देवराहा बाबा आश्रम के निकट कुंभ मेले के लिए कार्य करता जेसीबी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हरिद्वार से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेला की तैयारियां अब फाइलों से बाहर निकलकर धरातल में आने लगी हैं। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम सहित कई विभागों के अफसरों की गाड़ियां कुंभ मेला की तैयारियों के लिए दौड़ने लगी हैं। परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बसंत पंचमी से वृंदावन में कुंभ मेला का आयोजन होगा। कोरोना के कारण इसकी तैयारियां अब तक सिर्फ फाइलों में नजर आ रही थीं, लेकिन पिछले दिनों संतों की नाराजगी को देखते हुए अब प्रशासनिक स्तर पर हलचल दिखाई देने लगी है। श्रृद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए लगभग 11 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग के करीब 50 प्रतिशत हिस्से को ठीक कर दिया गया है। मेला स्थल की जमीन को समतल करने की शुरूआत भी कर दी गई है। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मेला की तैयारियों को लेकर बजट का रोना रो रहे हैं। सहायक अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थल की साफ-सफाई संबंधित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
शुरू हुआ प्लाटून पुल
एक बार फिर यमुना पर प्लाटून पुल शुरू हो गया है। बरसात के मौसम में यमुना का जल स्तर बढ़ने पर इसे खत्म कर दिया गया था। शनिवार को इसकी शुरूआत एक बार फिर कर दी गई। इसके माध्यम से अब वृंदावन और मांट की ओर आवागमन आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें