मथुरा। योगीराज भगवान कृष्ण की नगरी में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए लोगों ने अपने -अपने घरों में ही गणपति का पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ...’ के जयघोष किया। इस बार लोगों ने शोभायात्रा भी नहीं निकाली गईं। हालांकि कुछ स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा भी निकाली और विसर्जन किया।
मंगलवार को शहर में अनंत चतुर्दशी के पर्व पर आस्था का रंग ऐसा चढ़ा कि भक्त झूम उठे। जयकारे लगाए गए। दस दिवसीय गणेश उत्सव के बाद ब्रज में सिद्ध विनायक की मूर्ति विसर्जन की धूम रही। कई स्थानों पर लोगों ने घरों में बनाए गए गमलों में प्रतिमा का विसर्जन किया। युवा सिंधी महिला संगठन के 6 सद्स्यों ने अपने घरों में गणेश चतुर्थी मनाई। सिंधी धर्मशाला में सामूहिक विसर्जन से पूर्व छप्पन भोग लगाया।
गीता नाथानी अध्यक्षा युवा सिंधी महिला संगठन ने बताया कि आज गणेश उत्सव के बाद धूमधाम के साथ गणेश जी को अनंत चतुर्दशी के दिन जल में विसर्जित किया। अनीता चावला एडवोकेट, इंदिरा गंगवानी, हेमा गंगवानी, माला धनवानी, कीर्ति मंगलानी, मीनू खत्री, डॉक्टर अंजलि गंगवानी, भावना गंगवानी, काजल खत्री, महक गंगवानी, नितांश चावला, सजल गंगवानी, लक्की मंगलानी व कृष्णा मंगलानी थीं।