फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के साथ लोगों को मिलेगा द्वारिकाधीश प्रभु का प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस की महामारी से ग्रसित लोगों तक ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज का प्रसाद भी पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था की है।
विज्ञापन

मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देश पर लोगों को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर महाराज का प्रसाद भोजन के साथ मिले और लोगों का स्वास्थ्य सही रहे इसका पालन किया जा रहा है। मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा रोकडिय़ा, सत्यनारायण शर्मा ने मंदिर से ठाकुर जी का प्रसाद लेकर उज्जवल ब्रज संस्था के पदाधिकारी कुलदीप दीक्षित को वितरित करने के लिए दिए हैं।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि जिन लोगों तक भोजन पहुंच रहा है उनके पास ठाकुरजी का प्रसाद पहुंचे तो अच्छा रहेगा। उज्जवल ब्रज संस्था के पदाधिकारी कुलदीप ने भावना व्यक्त की कि प्रसाद से बीमारी से बच सकेंगे। इधर सतोहा के पास गांव ललितपुर में एसडीएम ने असहाय लोगों को 10-10 किलोग्राम के आटे के पैकेट वितरित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें