फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी के धाम में रही हर-हर महादेव की गूंज

विज्ञापन
वृंदावन में गोपेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। महाशिवरात्रि के त्योहार पर शुक्रवार को श्रीबांकेबिहारी के धाम में शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही। भोर से शुरू हुआ गंगाजल चढ़ाने का दौर दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान भोले बाबा की जयजयकार की गूंज दिन भर सुनाई दी।
विज्ञापन

भोर होते ही जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया। कांवड़ लेकर मंदिरों में पहुंचे शिवभक्तों ने परिजन और मित्रों के साथ अभिषेक किया। गोपेश्वर महादेव में कांवड़ियों की लंबी कतार लगी रही। व्रत रखने वाले भी फल-फूल और गंगाजल के साथ शिवजी का अभिषेक करने पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों ने भी शिव मंदिरों में पूजन किया। मोतीझील स्थित स्वामी अखंडानंद आश्रम में भावभावेश्वर महादेव को सजाया गया। यहां पार्वती के साथ शिव की आभा देखते ही बन रही थी। रात को आरती, जागरण और पाठ किया गया।
बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ का यही हाल था। यहां के सेवायत प्रवीन किशोर गोस्वामी व्यास वंशी ने बताया यहां दोपहर बाद तक पूजन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही। इसके अलावा अन्य शिवमंदिरों में भी भगवान भोलेनाथ, हरहर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

टालेश्वर महादेव मंदिर में फूलबंगला दर्शन आज
गोविंदघेरा क्षेत्र स्थित श्री विघ्न टालेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को सुबह 8:30 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। शाम छह बजे भव्य फूलबंगला और रात 8:30 बजे संत आनंद स्वरूप गंगा बाबा द्वारा 108 दीपकों से भगवान शिव के दरबार में महाआरती की जाएगी। 23 फरवरी को खप्पर पूजा होगी। यह जानकारी ओमप्रकाश और भीमसेन अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें