फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा में दिखेगी ब्रज की सांस्कृतिक छटा

Sun, 01 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मान मंदिर, पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संयुक्त तत्वावधान में यमुना मुक्ति का बिगुल बज चुका है। यमुना मुक्तिकरण के कार्यकर्ता, पुष्टिमार्गीय वैष्णव और किसान पदयात्रा को भव्य और अद्वितीय बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक सुनील सिंह ने पबताया कि इस बार पदयात्रा अनूठी होगी। इसमें यमुना मुक्ति का अडिग संकल्प लेकर चलते यमुना भक्तों के साथ ब्रज संस्कृति की छटा दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में लगभग 600 ट्रैक्टर-ट्राली रहेंगी। इसमें ब्रज संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली सैकड़ों झांकियां चलेंगी। सबसे आगे 11 गाय, घोडे़, ऊंट बुग्गी, बैल गाड़ी चलेंगी। रसिया मंडल के कलाकार शामिल होंगे, ब्रज में विराज रहे विभिन्न ठाकुर के छवि स्वरूप विग्रह भी यात्रा में साथ चलेंगे। पहलवानों की एक टोली भी सम्मिलित रहेगी। ब्रज के गोसाई की टोली समाज गायन और पद गायन कर ब्रज संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। संस्कृत के छात्र यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा के साथ मंत्रोच्चारण करते साथ रहेंगे। यात्रा में रास लीला तो कहीं कुश्ती के दांव पेंच, कहीं मथुरा के चौबों की चौपाल, वेदपाठी ब्राह्मणों का मंत्रोच्चारण तो कहीं यमुना मुक्ति के तराने गूंजेंगे। इस बार की यात्रा अपने आप में अद्भुत, अविस्मरणीय और अद्वितीय होने वाली है जो यमुना को मुक्त कराकर ही लौटेगी।
--------------------------------
जनसंपर्क में जुटे पदाधिकारी
वृंदावन। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने शनिवार को छाता ब्लाक के चिकसौली, राकौली, मानपुर, ढभाला, रूपनगर आदि गांवों में सघन संपर्क कर ब्रजवासियों को उनका धर्म याद दियाया। ब्रजवासी अपनी मैया यमुना महारानी को मुक्त कराकर ही दम लेंगे। अभियान की वृंदावन नगर इकाई अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ के नेतृत्व में तेहरा गांव पहुंची। गांव वालों से 15 मार्च की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने का आह्वान किया। नीरज शर्मा, रामविनोद भट्ट, राघव भारद्वाज, लकी पंडित उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------
प्रचार के लिए टीम मध्य प्रदेश रवाना
वृंदावन। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री, सहसंयोजक सुनील सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, झांसी और सागर के कई बड़े इलाकों में अभियान को तीव्रता देने के लिए दो दिवसीय प्रचार दौरे पर शनिवार को रवाना हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें