फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता का हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नांगलोई निवासी व दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता ओमवीर सिंह की हत्या के आरोपी इमरान को पुलिस ने हापुड़ में हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। इमरान ने मथुरा के छाता में सात माह पूर्व अधिवक्ता ओमवीर सिंह की गोली मारक र हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता ओमवीर सिंह पुत्र जसराम सिंह 13 जून 2014 को मथुरा वृंदावन व गोवर्धन में पूजा परिक्रमा को पत्नी सहित आए थे। 14 जून की रात को जब वे छाता कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी एक कार ने ओवरटेक कर अधिवक्ता की गाड़ी रोक ली। इसके बाद कार चालक ने ओमवीर सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में अधिवक्ता की पत्नी ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस दौरान विवेचना में पत्नी से की गई पूछताछ में पुलिस को पत्नी पर शक हुआ। कड़ाई से की गई पूछताछ में वह टूट गई। पुलिस के अनुसार उसने अपने प्रेमी इमरान संग पति की हत्या के लिए षड़यंत्र करना स्वीकार किया। छाता पुलिस ने अर्चना को जेल भेज दिया । दूसरी ओर फरार इमरान को पकड़ने के लिए पुलिस पड़ताल करती रही। इसीक्रम में रविवार तड़के हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में इमरान को दबोच लिया। इमरान स्वीकार कि उसने छाता में अधिवक्ता ओमवीर सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। सूचना पर छाता कोतवाली इमरान से पूछताछ के लिए हापुड़ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें