फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्राप के डर से बदला क्रूज का नाम, वृंदावन के दर्शन अब गरुड़ नहीं...बृज रथ कराएगा दर्शन

Wed, 11 Dec 2024 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन दर्शन कराने के लिए जिस क्रूज का नाम गरुड़ रख संचालन शुरू किया गया, उसमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब कंपनी ने इसका नाम बदल दिया है। इसके पीछे का कारण एक  ऋषि के द्वारा दिया गया श्राप माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन
वृंदावन में युमना में चल रहे क्रूज में परिवार के साथ बैठे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में वृंदावन के घाटों के बीच क्रूज चलाने वाली मथुरा क्रूज लाइंस कंपनी ने क्रूज का नाम गरुड़ से बदलकर ब्रज रथ रख दिया है। हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, गरुड़ को एक श्राप का सामना करना पड़ा था। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने क्रूज का नाम बदलने का फैसला किया है।
विज्ञापन


कंपनी की प्रबंध निदेशक स्मृति शर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में क्रूज गरुड़ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इन कठिनाइयों को अब पौराणिक कथाओं में वर्णित गरुड़ के श्राप से जोड़ा जा रहा है। कंपनी का मानना है कि नाम बदलने के बाद इन बाधाओं को दूर किया जा सकेगा और नई शुरुआत की जा सकेगी। यह बदलाव तब किया गया जब डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ क्रूज की सवारी कर रहे थे। उन्होंने न केवल इस पहल की सराहना की, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए उठाए गए इस कदम को अनुकरणीय बताया।

कंपनी की प्रबंध निदेशक ने बताया कि ब्रज रथ क्रूज सेवा का उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटकों को यमुना नदी के शांत वातावरण में भगवान कृष्ण की पवित्र भूमि का अनुभव कराना है। ब्रज रथ जल्द ही एक अनोखे आकर्षण के रूप में स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होगा। यह कदम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में पर्यटन और धार्मिक महत्व को और मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें