फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस पर हाईकोर्ट में सुनवाई, एएसआई ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय

Fri, 30 Jan 2026 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद केस में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दाैरान कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए एएसआई ने दो सप्ताह का समय मांगा। 
विज्ञापन
महेंद्र प्रताप सिंह एडवकोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अविनाश सक्सेना की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 फरवरी तय कर दी है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने अदालत को अवगत कराया कि मुकदमा संख्या तीन में अब तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल नहीं की गई है। इस पर एएसआई की ओर से अदालत को बताया गया कि रिपोर्ट और जवाब प्रस्तुत करने के लिए उन्हें दो सप्ताह का समय चाहिए।

वहीं, मामले में लंबित प्रार्थना पत्रों को लेकर न्यायालय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 16 फरवरी को होने वाली सुनवाई के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनिधि वाद से संबंधित सुनवाई प्रस्तावित है, जिसके निर्णय के बाद हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद मामले में अब अगली अहम सुनवाई 20 फरवरी को होगी, जिस पर सभी पक्षों की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें