जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए खिड़की पर लगी मरीजों की भीड़।
मथुरा। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। आम दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ जाने से अस्पताल प्रशासन ने एक अतिरिक्त काउंटर खोला। जहां मैन्युअल तरीके से मरीजों के पर्चे बनाए गए। जिला अस्पताल में मरीजों के पंजीकरण के लिए 3 काउंटर बने हैं। मंगलवार को भीड़ ज्यादा होने के कारण एक अतिरिक्त काउंटर खोला गया था। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 1250 नए मरीजों के पर्चे बने, जबकि 500 पुराने पर्चे वाले मरीज फॉलोअप के लिए ओपीडी में पहुंचे। मरीजों की संख्या करीब 1700 से ज्यादा रही। उन्होंने बताया कि मरीजों में सबसे अधिक भीड़ हड्डी रोग विभाग में देखने को मिली, जहां दर्द, फ्रैक्चर और जोड़ों की समस्या लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। संवाद