फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
पापांकुशा एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़। 
विज्ञापन
वृंदावन। पापाकुंशा एकादशी के अवसर पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के द्वार से बांकेबिहारी बाजार तक भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा भी लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पापाकुंशा एकादशी पर ब्रज क्षेत्र के साथ ही देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी मंदिर आए। विद्यापीठ चौराहा से परिक्रमा मार्ग जुगलघाट तक पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोका। कुछ समय अंतराल में उन्हें मंदिर की ओर भेजा गया, जिससे मंदिर में भीड़ का दबाव न बने। इससे मंदिर के बाहर गलियों और बांकेबिहारी बाजार में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं को विद्यापीठ चौराहा से मंदिर तक लगभग तीन सौ मीटर लंबे मार्ग को तय करने में एक घंटे का समय लगा। हाथ में प्रसाद और फूल माला लिए श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपने आराध्य के दर्शन का इंतजार करते दिखे। परिक्रमा मार्ग राधे-राधे के जयकारों और हरिनाम संकीर्तन से सुबह से देर शाम तक गूंजता रहा।
मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने एकादशी के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तिथि पर ठाकुर दर्शन, दान-पुण्य और परिक्रमा का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाड़ले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आते हैं। इस दिन अधिकांश ब्रज मंडल के साथ दिल्ली एनसीआर से भी भक्त दर्शन व परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन





भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस रही मुस्तैद
पापाकुंशा एकादशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की। विद्यापीठ चौराहा से परिक्रमा मार्ग जुगलघाट तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने होल्डिंग एरिया का उपयोग किया। श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए रोककर मंदिर की ओर भेजा गया, जिससे भीड़ का दबाव कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें