फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राधा रानी के दर्शन को बेकाबू हुई भीड़, एक दर्जन श्रद्धालु दबे; बरसाना की लठामार होली में टला बड़ा हादसा

Wed, 25 Feb 2026 07:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लठामार होली पर मथुरा के बरसाना में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। इस दाैरान एक बार बेकाबू हुई भीड़ में कई श्रद्धालु दब गए। बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
बरसाना में श्रद्धालुओं की भीड़ पर काबू पाते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव पर रंगीली गली में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल भी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाया। श्रद्धालुओं की इस कदर भीड़ थी, जिसमें करीब एक दर्जन की संख्या में लोग दब गए। 

विज्ञापन


रंगीली गली की सुरक्षा में लगी पुलिस ने दोपहर को मंदिर बंद होने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को रोक दिया। इसी दौरान नंदगांव से आए हुरियारों ने राधा रानी के दर्शन किए। हुरियारों को राधा रानी के मंदिर में दर्शन करने में थोड़ा समय लग गया। 

मंदिर की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को रंगीली गली में रोक लिया गया। रोकी गई भीड़ को धीरे-धीरे पुलिस निकालने का प्रबंध कर रही थी। इसी बीच पीछे से आए धक्के के कारण कुछ लोग दब गए। बमुश्किल पुलिस ने गिरे हुए श्रद्धालुओं को उठाया और उन्हें आराम से एक तरफ बैठाया। श्रद्धालुओं की भीड़ में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसपी श्लोक कुमार भी साथ-साथ चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


">http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें