फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा: बलदेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अव्यवस्थाओं पर हावी रही आस्था; रणनीतियां दिखीं ध्वस्त

Sun, 21 Jul 2024 03:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मुड़िया पूर्णिमा पर दाऊजी महाराज के दर्शन को बलदेव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। यहां अव्यवस्थाओं पर आस्था हावी रही। बैठक कर बनाई गईं सारी रणनीतियां ध्वस्त दिखीं। 
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा: बलदेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्गनगरी मथुरा के बलदेव में रविवार को मुड़िया पूर्णिमा पर्व हर्ण और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां दाऊजी महाराज के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कस्बा में मानव शृंखला दिखाई बनी रही। श्रद्धालु नाचते गाते मंदिर पहुंचे। 

विज्ञापन


बलदेव में सुबह चार बजे से लोगों का आना शुरू हुआ तो शाम तक यह बढ़ता ही गया। श्रद्धालु भजन कीर्तन में मस्त होकर नाचते-गाते मदिर की तरफ आगे बढ़ रहे थे। मंदिर पहुंचकर श्री दाऊजी महाराज को भोग लगाया। मनौती मांगी। क्षीर सागर में स्नान व आचमन करने को भीड़ लगी रही। 

चहुंओर भीड़ का सैलाब दिखाई दिया। अव्यवस्थाओं पर आस्था व श्रद्धा हावी रही। पिछले दिनों बैठक करके व्यवस्थाओं के लिए बनाई गईं सारी रणनीतियां ध्वस्त नजर आईं। दोपहिया वाहन मंदिर चौक तक आ गए। कहीं कोई रोकने वाला नहीं रहा। मुख्य रास्तों पर लगाई गई बैरिकेडिंग शोपीस बन कर रह गए। 
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासी ब्रजेश पांडेय ने कहा कि बैठकों में लंबे-चौड़े निर्देश दिए गए। कहा गया इस बार ऐसी व्यवस्थाएं होंगी कि जरा भी परेशानी नहीं होगी। आज कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। श्रद्धालु परेशान हो गए। बिल अवश्य लाखों रुपए खर्च का दिखा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें