एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
- फोटो : mathura
मथुरा। छाता क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं हैं। चारों तरफ खेत पानी से भरे दिखाई दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन, न्यायिक के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसमें फसलों में नुकसान की भरपाई, पानी की निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में लगभग 10 हजार एकड़ हेक्टेयर में बोई गई धान की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पानी खेतों से होता हुआ गांवों में घुस रहा है। स्कूली बच्चों को असुविधा हो रही है। क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिलवाया जाए। इस दौरान किसान नेता दीपक चौधरी, चंद्रपाल सिंह यदुवंशी, अजय सिंह यदुवंशी, राधेश्याम, दिगंबर, अमर सिंह, लालचंद, श्याम सिंह, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद