फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। होटल से काम कर लौट रहे एक बाइक सवार को कोटवन के समीप हाईवे पर बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को राहगीरों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटवन निवासी विजेंद्र बाॅर्डर स्थित एक होटल पर काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह जब वह लौट रहे थे, तभी गांव के समीप दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी हुई और विजेंद्र में गोली मार दी। गोली कमर में लगने के बाद विजेंद्र घायल होकर सड़क पर गिर गए। हमलावर भाग गए। राहगीरों ने बताया कि हमलावर घटना के बाद हरियाणा की ओर भाग निकले। इधर पुलिस ने रैंज स्कीम लागू कर बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें