फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में युवक ने खुद को मारी गोली 

Sat, 18 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
विकास नगर में शुक्रवार को गृहक्लेश में युवक ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर आ गए। फर्श पर खून से लथपथ युवक को देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार बरामद पिस्टल अवैध है। शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि विकास नगर निवासी राजू उर्फ राजकुमार (28) का शुक्रवार को पत्नी से विवाद हो गया था। सुबह आठ बजे उसका खून से लथपथ शव फर्श पर मिला। सीने में गोली लगी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया।

यहां दोपहर 12 बजे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में झगड़े के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। युवक ने जिस पिस्टल से गोली मारी है, वह अवैध है। पुलिस ने पिस्टल को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें