फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा रिफाइनरी अफसरों की विजिलेंस जांच की सिफारिश

Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
राजेश भाटिया
विज्ञापन
रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले तेल माफिया के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सौ करोड़ से अधिक की तेल चोरी के मामले में एसएसपी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र भेजकर मथुरा रिफाइनरी के अधिकारियों की विजिलेंस जांच कराने की सिफारिश की है। पुलिस भी रिफाइनरी के अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है। उनके नंबर सर्विलांस पर लगाए जा रहे हैं। उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। मामले में फरार चल रहे 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम, रिफाइनरी व हाइवे पुलिस ने फरीदाबाद, आगरा, मथुरा, भरतपुर में दबिश दी। हालांकि पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा।
विज्ञापन


जालंधर पाइप लाइन से तेल चोरी का खुलासा होने के बाद तेल माफियाओं के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस को कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर रिफाइनरी के अफसर भी जांच के घेरे में आ रहे हैं। पुलिस ने उनके संबंध में जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि पंपिंग की सुरक्षा में रहने वाले कर्मचारी और अधिकारियों की जिम्मेदारी रहती है। लिहाजा उनसे भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने साल 2015 से लेकर अब तक पंपिंग, सुरक्षा, पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारी और अफसरों की पूरी जानकारी रिफाइनरी प्रशासन से मांगी है। एसएसपी ने इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय को भी पत्र लिखा है। पत्र में रिफाइनरी के अधिकारियों की विजिलेंस जांच कराने की सिफारिश की गई है।

वहीं, लगातार तीन दिन से मथुरा पुलिस की दबिश के चलते कुछ आरोपियों के परिवारीजन भी घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। माना जा रहा है कि आरोपी अब भूमिगत हो गए हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि फरीदाबाद समेत कई स्थानों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई हैं। जल्द ही यह सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। चाहे वो कितने भी रसूखदार क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें