फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का मारकर गिराया और दो लाख ले भागे

Sat, 16 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के सामने दिनदहाड़े घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बीएसए कॉलेज के निकट बैंक के बाहर एक व्यक्ति को बाइक सवार दो लुटेरों ने धक्का मारकर गिराया और दो लाख रुपये से भरा थैला लेकर भाग गए। 
विज्ञापन


 गोवर्धन रोड निवासी अतुल अग्रवाल की गोवर्धन रोड पर सीमेंट एजेंसी है। उनके यहां बलदेव के सीमेंट कारोबारी बीएन पांडेय के यहां से सीमेंट आता है। बीएन पांडेय को अतुल अग्रवाल को दो लाख रुपये देने थे।

उनके मुनीम विष्णु पांडेय ने शनिवार दोपहर 1:25 बजे बैंक से दो लाख रुपये निकाले और अतुल अग्रवाल के मुनीम ब्रजबिहारी अग्रवाल को सौंप दिए। 

बताया गया कि ब्रजबिहारी बाहर खड़ी बाइक के पास आए और रुपयों से भरा थैला डिग्गी में रख दिया। उसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया।

अभी वो फोन रिसीव कर रहे थे कि एक बाइक उनके पास आकर रुकी। बाइक सवार दो युवकों ने उनको धक्का मारकर गिरा दिया और रुपयों का थैला डिग्गी से निकालकर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर कृष्णानगर चौकी प्रभारी, कोतवाली प्रभारी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मामले में ब्रजबिहारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने निकलवाए सीसीटीवी फुटेज 
एचडीएफसी बैंक के सामने से हुई दो लाख की छिनैती के मामले में पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें