फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर हादसों में तीन घायल

Fri, 28 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident Symbolic pic - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर बीते चौबीस घंटे में दो अलग-अलग हादसों में कैंटर एवं कार पलटने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार रात आयशर कैंटर यूपी-80-बीटी-1727 दिल्ली से परचून का सामान लेकर आगरा जा रहा था। थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 123 के समीप झपकी लगने अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। इसमें सवार चालक महेंद्र सिंह निवासी गांव जिरौली थाना बिछवां (मैनपुरी) घायल हो गए। दूसरा हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 61 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार यूपी-16 पीपी-9992, आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। इसमें सवार साहिब निवासी बुलंदशहर एवं उनके साथी घायल हो गए। पुलिस एवं एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें