फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 13 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना-छाता रोड पर गांव खायरा के निकट बरसाना देहात निवासी सुखवीर उर्फ कल्लू का शव मिला। उसके सिर, शरीर पर कई चोट के निशान थे। माना जा रहा है उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई।
विज्ञापन

 
सुखवीर (31) पुत्र रामस्वरूप मानपुर निवासी श्याम सुंदर के ट्रैक्टर पर चालक था। वह बरसाना और आसपास के गांवों में किसानों से लाहे की तूरी खरीदकर शेरगढ़, नौहझील के ईंट भट्ठों पर बेचने जाता और उधर से ईंट लेकर आता था। सोमवार की शाम छह बजे वह ट्रैक्टर ट्रॉली में तूरी लेकर शेरगढ़ को चला था।

सुबह छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव खायरा के जंगल में रामादेवी इंटर कालेज के पास उसका रक्त रंजित शव मिला। पास ही ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। माना जा रहा है कि ट्रैक्टर लूट का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई। सुखवीर के भाई प्रकाश ने छाता पुलिस को तहरीर दी। छाता पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसकी कमर की हड्डियां टूटी मिलीं।
विज्ञापन

 
सक्रिय हो गया ट्रैक्टर लुटेरा गैंग
मथुरा। जनपद में एक बार फिर से ट्रैक्टर लुटेरों का गैंग सक्रिय हो गया है। कुछ माह के बाद फिर से ट्रैक्टर लूट की घटनाऐं सामने आ रही हैं। इससे पूर्व मगोर्रा, सुरीर, महावन और बरसाना में ट्रैक्टर लूट की घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका। बरसाना पुलिस ने दो ट्रैक्टर लुटेरों को दबोचा था। उसने आसपास के जनपदों में सौ से अधिक लूट स्वीकार की थी। फिलहाल वह लुटेरे जमानत पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें