फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, एटीएम का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास

Wed, 28 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
दुसायत क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से सटे एटीएम पर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर केबिन के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए लेकिन एटीएम का कैश बाक्स नहीं खोल सके। बैंक के मुख्यद्वार पर लगे चैनल का ताला तोड़कर भी अंदर जाने का प्रयास किया। यहां भी सफलता नहीं मिली। मामले में शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दुसायत क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की दूसरी शाखा है। शाखा के समीप ही बैंक का एटीएम है। बीती रात चोरों ने एटीएम के केबिन के शटर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर कैमरे को मोड़कर चोरी का प्रयास करने लगे। चोरों ने एटीएम कैश बाक्स को खोलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।

वृंदावन कोतवाली प्रभारी के अनुसार चोर बैंक की छत से एटीएम के सामने उतरे हैं। एटीएम पर लगे कैमरे में एक नकाबपोश की तस्वीर कैद हुई है जो पेंचकस से एटीएम में लगे कैमरे को मोड़ने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद चोरों ने बैंक के मुख्यद्वार पर लगे चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया लेकिन चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। मामले की जानकारी पर बैंक के समीप ही रहने वाले शाखा प्रबंधक गुलशन चावला मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अलार्म की पड़ताल की। बैंक प्रबंधक गुलशन चावला ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



कैमरों का वीडियो सिस्टल, अलार्म था खराब
संवेदनशील क्षेत्र बांके बिहारी मंदिर के समीप दुसायत में पीएनबी के एटीएम में चोरी के प्रयास ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति न होना भी बड़ा सवाल है। मामले की जांच के लिए आए एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त वीडियो फुटेज की क्वालिटी साफ नहीं है। कुछ कैमरों का वीडियो सिस्टम भी खराब मिला। बैंक और एटीएम में लगा अलार्म सिस्टम भी खराब था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें