फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Tue, 31 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
थाना यमुनापार क्षेत्र की रघुवीर विहार कालोनी में किराए पर रह रहे दंपति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों घर से बाहर निकल आए और सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गए। राहगीरों और पड़ोसियों ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली सुरीर के गांव हरनौल निवासी पवन कुमार (27) पुत्र कन्हैयालाल मजदूरी करते थे। पांच साल पहले वह फरीदाबाद में मजदूरी करने गए तो वहां भावना नाम की लड़की से प्यार हो गया। वहां से भावना उसके साथ चली आई और दोनों ने मथुरा आकर 2012 में कोर्ट मैरिज कर ली। परिवारीजनों को यह बात नागवार गुजरी तो पवन मथुरा में थाना यमुनापार क्षेत्र की रघुवीर विहार कालोनी में किराए पर रहकर मजदूरी करने लगे। उनके तीन साल की बेटी भी है।

निकट की कालोनी में उनका भाई उत्तम भी रहकर मजदूरी करता था, लेकिन शादी के बाद परिवार के लोगों से उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। दोनों ने मंगलवार को पहले तीन साल की बेटी साधना को भाई के घर छोड़ा और सुबह 10:30 बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और दोनों ही घर से निकल गए। राया रोड पर पहुंचे और फोटो स्टेट की दुकान पर बात करने लगे। इसके बाद दोनों सिंडीकेट बैंक के सामने बेहोश हो गए तो राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस और पड़ोसी दोनों को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। एक घंटे बाद पवन ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पवन के भाई अमित ने बताया कि वर्ष 2012 में पवन ने फरीदाबाद की युवती भावना से कोर्ट मैरिज कर ली थी। 


कमरे में मिला आधार कार्ड और कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट
दंपति के जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के बाद यमुनापार पुलिस ने पवन के कमरे की तलाशी ली। इसमें कोई सुइसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन पवन और भावना का कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड मिल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें