फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो घायल

Tue, 31 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


पांवटा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में विकासनगर के ढकरानी निवासी रियाज ने बताया कि जब वह अपने दोस्त की पत्नी को छोड़ने गोंदपुर स्थित लाइम फैक्टरी की तरफ जा रहा था तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर सौम्या सांबाशिवन ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें