फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स अफसर की पत्नी से लूटपाट

Fri, 26 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नौहझील क्षेत्र में वायु सेना अधिकारी की पत्नी और उनकी दो सहेलियों से तमंचाधारी चार युवकों ने नकदी और गहने लूट लिए। तीनों महिलाएं गाड़ी से आगरा से नोएडा लौट रही थीं।
विज्ञापन


इलाहाबाद के थाना धूमलगंज के सुलेमा सराय निवासी प्रवीण उपाध्याय वायुसेना में हैं और इन दिनों पठानकोट एयरपोर्ट पर तैनात हैं। वे अपने एक अधिकारी विंग कमांडर की पत्नी और दो अन्य महिलाओं के साथ शुक्रवार को एक्सयूवी 500 गाड़ी से रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने आगरा आए थे।

यहां से वे सभी दोपहर करीब 12:45 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा लौट रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 67 बाजना के निकट से गुजर रहे थे तभी प्रवीण उपाध्याय ने पानी पीने आदि के लिए गाड़ी रोकी। गाड़ी रुकते ही चार तमंचाधारी युवक गाड़ी के पास आ गए और महिलाओं की कनपटी पर तमंचे तान दिए।
विज्ञापन


युवकों ने महिलाओं से गहने, नकदी, मोबाइल आदि लूट लिए और भाग गए। प्रवीण उपाध्याय ने वहां से कंट्रोल रूम और नौहझील पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवकों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस घटना स्थल मथुरा जनपद की सीमा में न होकर अलीगढ़ की सीमा में बता रही है।

एसपी देहात शगुन गौतम ने बताया कि घटना स्थल अलीगढ़ और मथुरा के बीच का है सही स्थिति का पता किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें