औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम पकड़े गए गोमांस से भरे ट्रक चालक को भोपाल के वेटरनेरी आफिसर ने भैंस का मांस होने का प्रमाणपत्र दे रखा था। ट्रक चालक की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्र और वेटरनेरी विश्वविद्यालय की रिपोर्ट विपरीत आने पर मांट पुलिस ने भोपाल के वेटरनेरी आफिसर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बताते चलें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम आगरा से नोएडा की ओर जा रहे मांस से भरे ट्रक को पुलिस ने मांट टोल प्लाजा पर पकड़ा था। यह ट्रक भोपाल से आया था। सीओ मांट संजय कुमार ने वेटरनेरी विश्वविद्यालय मथुरा में मांस की जांच कराई तो उसमें गो मांस साबित हुआ।
चालक चांद खां निवासी सराय चौधरी नई बस्ती जिला बदायूं ने जो कागजात मांट पुलिस को प्रस्तुत किए उसमें वेटरनेरी आफिसर भोपाल द्वारा भैंस का मांस होने की पुष्टि की गई थी। सीओ मांट संजय कुमार ने बताया कि गोमांस के कारोबार भोपाल का यह वेटरनेरी आफिसर भी शामिल प्रतीत हो रहा है।
इसके अलावा गोमांस भेजने और खरीदने वाले कारोबारियों सहित छह लोगों को रिपोर्ट में शामिल किया गया है। सीओ मांट के निर्देशन में मांट पुलिस ने शनिवार सुबह जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर एक्सप्रेसवे पर पकड़े गए ट्रक में भरे गोमांस को दबवा दिया।