फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से ऊपर पहुंचा डाकघर का घोटाला

Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डाकघर में ‌मिलेंगी अब कई सुविधाएं - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कृष्णानगर स्थित उप डाकघर में तैनात क्लर्क सचिन अग्रवाल द्वारा किया गया घोटाला एक करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया। बरेली से आई विजिलेंस टीम द्वारा खंगाले गए रिकार्ड में एक संडरी खाते से भी 25 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जुलाई में सचिन अग्रवाल के 76.80 लाख रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद अब पोस्ट मास्टर के सरकारी संडरी खाते से 25 लाख रुपये और ट्रांसफर करने का मामला विजिलेंस टीम ने पकड़ा है। गत माह, इस मामले में बरेली के डिवीजन कार्यालय की विजिलेंस टीम ने जांच में यह खाता पकड़ा है। दरअसल सचिन को कई खातों से पैसे निकालने के लिए अधिकृत कर रखा था जिसका उसने दुरुपयोग करते हुए सरकारी खाते से पैसा निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था। 

प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि सचिन के खिलाफ विभागीय जांच अभी जारी है। सचिन द्वारा किया गया घोटाला अब तक एक करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। संडरी एकाउंट से सचिन ने यह राशि कई अलग-अलग तिथियों में ट्रांसफर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें