फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव में मिली अलीगढ़ से लूटी गई खल

Tue, 07 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना मडराक में तीन दिन पहले लूटे गए खल लदे ट्रक की 450 बोरा खल को बलदेव पुलिस ने गांव सुखदेव बुर्ज के इंटर कालेज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने स्कूल संचालक और लूटी गई खल के खरीददार को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
थाना बरसाना के गांव मेहराना निवासी महेश पुत्र लालचंद्र चार अप्रैल को भरतपुर से अपने ट्रक में 450 बोरा खल लेकर बुलंदशहर जा रहे थे। अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र में रात ढाई बजे लुटेरों ने ट्रक लूट लिया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने गांव सुखदेव बुर्ज स्थित दीवान सिंह इंटर कालेज में सोमवार दोपहर को दबिश दी।

इसमें 450 बोरा खल पुलिस ने बरामद की। पुलिस ने मौके से दीवान सिंह इंटर कालेज के संचालक लल्लू और खल खरीदने वाले बिसाबर हाथरस निवासी व्यापारी राजकुमार को हिरासत मेें ले लिया है। एसएसआई बलदेव जगपाल सिंह तोमर ने बताया कि खल बरामदगी और हिरासत में लिए गए दोनों लोगों के बारे में मडराक पुलिस को सूचना दे दी है। इंस्पेक्टर मडराक ने बताया कि बलदेव से ट्रक लाने के लिए पुलिस भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें