फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के बाद ओल में पीएसी तैनात

Tue, 11 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/फरह
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी ओल में खुले में पशु कटान पर कार्रवाई के बाद हुए बवाल में मंगलवार को गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। सोमवार शाम को लोगों ने घटना के लिए चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले ने एसएसपी ने चौकी प्रभारी को भी हटा दिया है। अब गांव में शांति बताई जा रही है।
विज्ञापन


 गांव ओल में यूनिस पुत्र शकूर पहलवान की मंगलवार को शादी थी। सोमवार शाम को रिश्तेदारों के लिए दावत का आयोजन किया गया। आरोप है कि इसमें राजस्थान के पीपला गांव जाने वाले मार्ग पर खुले में भैंस काटी जा रही थी। इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस का दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी केपी सिंह ने पशु काटने के आरोप में सोनू पुत्र अनवार और बक्को पुत्र मोहम्मद्दीन को पकड़ लिया और चौकी ले आई।

जानकारी के बाद समाज के लोग चौकी पहुंचे और दावत के लिए दोनों को छुड़ा लाए। इसके बाद गांव की मस्जिद में रात आठ बजे नमाजियों के जाने के बाद कुछ बच्चे छत पर गए। वहां घायल हालत में बक्को के पिता मोहमद्दीन पड़ा देखा। इस पर लोगों ने दूसरे पक्ष पर मोहमद्दीन को घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलि को सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी केपी सिंह कुछ लोगों के साथ मस्जिद पहुंचे। इस पर मुस्लिम समाज के लोग गुस्सा हो गए और भीड़ घायल को उठा कर चौकी ले आई। हंगामें की सूचना पर पहुंचे फरह एसओ प्रवीन मान ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर गांव में एसपी सिटी और सीओ रिफाइनरी, थाना रिफाइनरी, हाईवे और मगोर्रा थाने की पुलिस पहुंच गई थी। चौकी पर मौजूद लोगों ने चौकी प्रभारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग की। इस पर एसपी सिटी ने एसएसपी से वार्ता के बाद चौकी प्रभारी को हटा दिया। तब ग्रामीण शांत हुए। उनकी जगह विनोद कुमार चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। फरह एसओ ने तनाव से इनकार करते हुए कहा कि मामला एक ही समुदाय का है। गांव में शांति के इरादे से पीएसी लगा दी गई है। मंगलवार को पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें