फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, दो घायल

Thu, 02 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
expressway in india - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 96 के समीप बुधवार सुबह वाहन के इंतजार में खड़े सिद्धार्थनगर के व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। यहां आगरा से नोएडा के लिए चली बस का टायर पंचर होने के कारण सवारियां वाहन का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थनगर के तिवारीपुर के परमहंस (45) और बाइक सवार घायल दोनों युवक खंदौली के महेश और परवेश को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान परमहंस की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, इसलिए उन्हें अधिक चोट आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

हादसे में घायल ने एक दिन बाद तोड़ा दम
थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद के समीप वाहन के इंतजार में खड़े दामोदरपुरा निवासी सुंदर सिंह (27) पुत्र सियाराम 30 जनवरी को कार की टक्कर से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उनका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। 31 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उत्तराखंड की कार होंडा सिटी (यूके-04 वी-3528) को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें