फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकंडखेड़ा में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 22 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बलदेव के गांव सरकंडखेड़ा में खेत पर सो रहे वृद्ध की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वृद्ध भूधर सिंह फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


बलदेव के ग्राम नगला जमुनी निवासी भूधर सिंह (85) के खेत गांव सरकंडखेड़ा के निकट हैं। खेतों पर ही कोठरी और दुकान बनी है। दुकान में धान की फसल रखी थी। शनिवार को रात में भूधर सिंह खेत पर सोने गए थे। इस दौरान बदमाशों ने दुकान की दीवार काट दी और फसल चुराने लगे।

भूधर ने विरोध किया तो उन पर लोहे के कांचा से प्रहार कर दिया और भाग गए। इससे भूधर सिंह की मृत्यु हो गई। रविवार सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों और परिवारीजनों को हुई। लोहे का कांचा, कुल्हाड़ी, बांक और खुरपी मौके पर मिली।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ महावन अजय कुमार, एसओ बलदेव और सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों में आक्रोश बना रहा। रालोद नेता सिकंदर सिंह, घनश्याम सिंह, होशियार सिंह आदि ने पुलिस-प्रशासन से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। भूधर के बड़े बेटे वीरेंद्र ने हत्यारों के खिलाफ बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें