फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या

Wed, 07 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेलवे गार्ड की हत्या
विज्ञापन
इंजीनियरिंग विभाग के स्टोर के पास बने टीनशेड में मंगलवार की रात रेलवे चौकीदार की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर वारदात को अंजाम दिया गया है। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे लोगों को हत्या की जानकारी हुई। चौकीदार के भाई ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बुधवार की तड़के रेलवे के पेट्रोलमैन नवाब सिंह इंजीनियरिंग विभाग के स्टोर पर बने टीनशेड पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि टीनशेड में खून से लथपथ चौकीदार विष्णु प्रसाद पुत्र गजाधर प्रसाद का शव पड़ा है। इससे बाद उन्होंने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।

साथ ही रेलवे कंट्रोल को भी बताया। इसके बाद सिविल पुलिस के साथ जीआरपी वाले मौके पर पहुंच गए। वारदात स्थल को बारीकी के साथ देखा गया, मगर कहीं कुछ हाथ नहीं लगा। बताया जाता है कि विष्णु प्रसाद रेलवे में चौकीदार थे। वह महोली रोड पर शहर कोतवाली के मोहल्ला राजा महेंद्र प्रताप नगर मेें रहते थे।
विज्ञापन


उनकी ड्यूटी सीनियर सेक्शन इंजीनियर के स्टोर में थी। मंगलवार की रात को आठ बजे वह अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए थे। स्टोर के बराबर में ही रखी गई ट्रेन वाली सीट पर वह सोते थे। शव भी इसी सीट पर पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि सोते वक्त उन पर हमला किया गया है। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है।

एसपी रेलवे अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और विष्णु प्रसाद के परिवार वालों से जानकारी की। विष्णु प्रसाद के भाई कृष्णा प्रसाद ने हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। उसका कहना है कि ससुरालियों से उनके भाई का विवाद चल रहा है। इसलिए उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है। मामले में साले सुरेंद्र, ससुर मांगेराम एवं एक अन्य साला (अज्ञात) के विरुद्ध जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पत्नी से चल रहा है विवाद
भाई कृष्णा प्रसाद ने बताया कि विष्णु प्रसाद की शादी अप्रैल 2016 में चंडीगढ़ से हुई थी। इसके बाद से ही पत्नी से उसकी अनबन हो गई। इसके चलते पत्नी चंडीगढ़ चली गई। तब से ही ससुराल पक्ष और भाई विष्णु में विवाद चल रहा है। बताया कि विष्णु की पहली शादी रायबरेली से 2012 में हुई थी। इसके बाद उससे तलाक हो गया था। 

जीआरपी प्र्रभारी को लगी लताड़
करीब 11 बजे एसपी रेलवे अजय कुमार घटनास्थल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि घटनास्थल पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई है। जिस सीट पर मृतक का खून से सना शव मिला था, उस सीट को धो दिया गया था। आसपास भी सफाई कर दी गई थी। इससे गुस्साए एसपी रेलवे ने जीआरपी प्रभारी को जमकर आड़े हाथ लिया। 

कहीं अवैध संबंधों में तो नहीं हुआ कत्ल
चौकीदार विष्णुप्रसाद की हत्या में उसके भाई कृष्णा प्रसाद ने भले ही ससुराल के लोगों को नामजद किया है, लेकिन इसके पीछे किसी और के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। क्राइम सीन और पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में जो बातें सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक कत्ल अवैध संबंधों में किया गया है। उसे मारा भी बड़ी बेरहमी के साथ गया है। माना जा रहा है हमलावर भी एक या दो ही होंगे। स्टोर में ही राड निकाली और उससे ही हमला किया गया।

सिर पर वार के कारण हड्डी टूटकर ब्रेन में घुसी
रेल कर्मचारी विष्णु प्रसाद की हत्या में किसी भारी चीज से वार किया गया है। हत्या करने वाले ने उसके सिर पर किसी भारी चीज से कई चोट मारी थी। इसके चलते उसके सिर की हड्डी टूटकर ब्रेन में घुस गई और पूरा ब्रेन डैमेज हो गया। हालांकि पोस्टमार्टम में अल्कोहल के सेवन की संभावना नहीं मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें