फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की हत्या कर घर से गहने लूट ले गए

Tue, 11 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के धौलीप्याऊ इलाके में एक मकान में लूटपाट करने घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी। वृद्धा का शव बेडरूम में पड़ा मिला। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। लुटेरे ढाई लाख के जेवरात ले गए।
विज्ञापन


धौलीप्याऊ स्थित तिवारी के बाड़ा निवासी 70 वर्षीय वृद्धा विमला देवी पत्नी स्व. गया प्रसाद अपनी पुत्रवधू संजना, दो नाती शिवांग और सुजल के साथ रहती थीं। संजना निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और विमला का बेटा सुनील कुमार उड़ीसा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है।

संजना मंगलवार को आगरा में मीटिंग में शामिल होने चली गईं, सजल और शिवांग स्कूल चले गए। दोपहर को विमला देवी घर पर अकेली थीं तभी लुटेरे उनके घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। विमला देवी ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी और शव बेड पर डाल दिया। लुटेरे घर से जेवरात और कीमती सामान ले गए। दोपहर 1:45 बजे जब शिवांग और सुजल स्कूल से लौटे तो दादी को मृत पाया।
विज्ञापन


उनके शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस और अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सूचना पर धौलीप्याऊ, कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एसएसपी डा. राकेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। शाम को आगरा से लौटी संजना ने बताया कि उनकी अलमारी में ढाई लाख रुपये से अधिक के जेवरात रखे थे। वे सब गायब हैं और सामान बिखरा पड़ा है। इस मामले में विमला के देवर चंद्रिका प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।


फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
धौलीप्याऊ क्षेत्र के तिवारी का बाड़ा इलाके में वृद्धा विमला देवी की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट और नमूने लिए। एसएसपी ने मकान की छत के रास्तों और मकान में घुसने के रास्तों को देखा। टीम ने अलमारी, कुंडी आदि स्थानों से नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें