फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद बालिका की गला घोंटकर हत्या

Wed, 14 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नौ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।  
विज्ञापन


बलदेव क्षेत्र के गांव में सोमवार को बच्ची घर के पास ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद परिवार वालों को जब बच्ची नजर नहीं आई तो ढूंढना शुरू किया। कोई जानकारी न मिलने पर शाम को बलदेव पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी रात भर बच्ची का सुराग नहीं लगा।

सुबह होते ही परिवारीजन फिर तलाश में जुट गए। इसी दौरान पता लगा कि बच्ची गांव के ही युवक इंद्रजीत सिंह उर्फ डिस्को के साथ थी। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने गांव के पास से ही इंद्रजीत को दबोच लिया। इंद्रजीत की निशानदेही पर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस लेने की दौलतपुर पुलिया के समीप से बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीन सिंह मान ने बताया कि घटनास्थल के हालात दुष्कर्म की ओर इशारा कर रहे थे। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद मासूम की गला घोंटकर हत्या की गई। आरोपी शटर रिपेयरिंग का कार्य करता है और नशे का आदी बताया जा रहा है। 

वहीं देर शाम एसएसपी मोहित गुप्ता बलदेव पहुंचे। घटनास्थल के निरीक्षण करने के बाद एसएसपी ने बच्ची के घर पर पहुंचकर परिवारीजनों से बात की। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वारदात स्थल से फोरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। वारदात स्थल पर एसपी देहात अरुण कुमार सिंह, सीओ महावन सुरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। घटना के बाद क्षेत्र में हर कोई आरोपी को फांसी दिलाने की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें