फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय पत्नी की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या

Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला भदार में सोमवार की रात आचरण पर शक होने और गृहक्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव भदार निवासी नंदराम की शादी 15 वर्ष पूर्व लक्ष्मी के साथ हुई थी। महिला के आचरण पर शक के कारण दोनों में अक्सर झगड़ता होता रहता था। इसी के चलते पांच वर्ष पूर्व नंदराम गांव से अपना खेत बेच कर आगरा के गांव ककहेरा में रहने लगा। गांव भदार में उसके पास कुछ ही खेत रह गया था।

इसे बंटाई आदि पर उठाने के लिए वह पांच दिन पूर्व पत्नी लक्ष्मी के साथ गांव आया था। सोमवार को नंदराम और उसकी पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया। रात में उसने सोते समय लक्ष्मी की गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू प्रहार कर हत्या कर दी। इससे लक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद वह भाग गया। आसपास के लोगों को सुबह हत्या की जानकारी हुई। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। लक्ष्मी की हत्या की रिपोर्ट उसकी मां ने नंदराम के खिलाफ  थाना मगोर्रा में दर्ज कराई है। दूसरी ओर चर्चा है कि पुलिस ने गांव से नंदराम को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें