फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी पुलिस ने अभ्यर्थी को उठाया

Thu, 29 Oct 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस ने गुरुवार को मांट क्षेत्र से दो युवकों को उठाया। मध्यप्रदेश के देवास जिले की पुलिस ने वन रक्षक परीक्षा के दौरान पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद एक युवक को छोड़ दिया, जबकि दूसरे को पुलिस अपने साथ ले गई। मांट मूला निवासी सुदेश रावत पुत्र मदन कुमार ने मध्यप्रदेश में वन रक्षक पद के लिए फॉर्म भरा था।

बताया गया है कि परीक्षा में पास कराने के लिए मथुरा निवासी युवक ने सुदेश से पांच लाख रुपये तय किए। सुदेश के स्थान पर किसी दूसरे युवक को आधार कार्ड बदल कर बैठा दिया।
विज्ञापन


परीक्षा में चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ने परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने राजू और सुदेश सहित सभी का नाम पुलिस को बताया। गुरुवार को देवास जिले की थाना नाहर दरवाजा पुलिस के उपनिरीक्षक बलवीर ने सुदेश को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें