फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अनुज सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Oct 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पैसई में पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह के साथ लाठी-डंडों, सरिया से मारपीट कर घायल करने के मामले में मारहरा विधायक के छोटे भाई शशांक यादव शीटू फंस गए हैं। प्रधान के बेटे ने शशांक  सहित नौ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पूर्व प्रधान की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात्रि आठ बजे का है। निधौलीकलां के गांव नगला बरी निवासी अर्जुन सिंह पूर्व प्रधान हैं, वार्ड नंबर 15 के प्रत्याशी देवेंद्र यादव बंटी के समर्थन में हैं।
बताते हैं कि पूर्व प्रधान गांव पैसई में प्रत्याशी के समर्थन में गए थे। आरोप है कि तभी रात्रि करीब आठ बजे 3-4 बाइक सवार पर आधा दर्जन से अधिक लोग आए और पूर्व प्रधान की लाठी-डंडों तथा सरिया से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पुलिस, परिवारीजन पहुंच गए थे, घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। घायल के बेटे विपिन ने वार्ड नंबर 15 के प्रत्याशी शशांक यादव, हरेंद्र, रंजीत, राजू टिक्का, यादवेंद्र, रामनाथ, सुखवीर, बबलू, राहुल के विरुद्ध मारपीट कर गंभीर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष निधौलीकलां का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी ओर, मारहरा विधायक अमित गौरव यादव के छोटे भाई व वार्ड नंबर 15 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी शशांक यादव शीटू का कहना है कि जिस दिन यह घटना हुई है उस दिन वह आगरा में अपना इलाज करा रहे थे। राजनीतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पहले विधायक जी का नाम तहरीर में लिखाया गया, लेकिन उसे काटकर उनका नाम लिखा दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें