फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी

Sat, 05 Mar 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला श्यौबा निवासी युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। युवक अपने खेत से लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने ग्राम प्रधान पर हमले का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


नगला श्यौबा निवासी तेजवीर देर रात करीब नौ बजे अपने खेत से लौट रहे थे। इस दौरान किसी ने उन पर फायर कर दिया। एक गोली तेजवीर के सीने से पार हो गई। सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

गांव में तेजवीर के परिवारीजनों ने बताया कि युवक का ग्राम प्रधान से जमीन के सिलसिले में पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने हमले का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाया। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें