फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर युवतियों को पीटा

Sat, 05 Mar 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
लड़कियां - फोटो : Bureau
विज्ञापन
झोपड़ा रोड पर शुक्रवार दोपहर हथियारों से लैस लोगों ने एक घर में घुसकर युवतियों से मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की। काफी देर तक हमलावरों का उत्पात जारी रहा। घायल युवतियों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


शाम को घायलों का बयान दर्ज करने पुलिस अस्पताल पहुंची। हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार दोपहर को तीन गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग झोपड़ा रोड पहुंचे। उक्त लोगों ने राहगीरों से राम निवास का घर पहुंचा। घर पर राम निवास व उसकी पत्नी नहीं थे।

घर पर उनकी दो बेटियां थी। दोनों का आरोप है कि हथियारबंद लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तोड़फोड़ करने लगे।

उन्होंने उन्हें रोका तो उनके साथ मारपीट करने लगे। लोगों ने इसके बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें