फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से डरकर कुएं में कूदे युवक की मौत

Mon, 08 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव जतीपुरा में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से बचकर भागा युवक कुएं में कूद गया और  कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों चेतक दस्ते के दो सिपाहियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


कुएं से निकाल शव परिक्रमा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और  मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक जाम और हंगामा जारी था। पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई थी।

मरने वाला युवक जीवन (25) पुत्र बच्चू ठाकुर निवासी जतीपुरा था और वह विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों में बग्घी किराए पर लेकर जाता था। सोमवार शाम को जतीपुरा में ही एक सालगिरह के कार्यक्रम में उसकी बग्घी बुक की गई थी। आरोप है कि बैंड वाले ने अचानक बग्घी की बुकिंग कैंसिल करा दी। इसी पर उसका और बैंड वाले के बीच विवाद हो गया। बैंड वाले की शिकायत पर चेतक नंबर 15 दस्ता मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस के डर से जीवन वहां से भाग खड़ा हुआ। दोनों सिपाहियों ने उसका पीछा किया तो वह एक अंधेरी गली में घुस गया। गली में करीब चार-पांच फुट की ऊंचाई पर कुआं है।  पुलिस से बचने के लिए जीवन उसमें कूद गया। आक्रोशित लोगों ने दोनों सिपाहियों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सदर आरके गौतम सर्किल की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं में गोताखोर उतारकर शव बाहर निकाला।

समाचार लिखे जाने तक बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को मुक्त नहीं कराया जा सका था। इलाके में तनाव बना हुआ है। रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसडीएम राजेश कुमार, दमकल कर्मी और पीएसी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें