फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूटे 10 हजार, दो आरोपी पकड़े

Fri, 04 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार परिवारीजन के लिए पैसे लेकर दिल्ली से इटावा जा रहे युवक संदीप से गुरुवार रात कोसीकलां क्षेत्र में दो युवकों ने साढ़े दस हजार रुपये लूट लिए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, उनके कब्जे से लूटी हुई रकम भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


औरेया निवासी संदीप पाल पुत्र तेज सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। गुरुवार रात वह अपने बीमार परिवारीजन के पास इटावा के अस्पताल में रुपये लेकर जा रहे थे। कोसी वह वाहन के इंतजार में खड़े थे तभी दो बाइक सवार उन्हें जबरन बैठाकर ले गए। आगरा नहर किनारे उनसे लूटपाट की और नहर में फेंकने की योजना बनाई। इसी दौरान मौका पाकर संदीप वहां से भाग कर वह थाने पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार सुबह बदमाश घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। तभी संदीप ने एक को पहचान लिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह जश्न के लिए शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने दूसरे साथी को भी पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजेश भातू निवासी कमलानगर और ललित उर्फ राजा निवासी मोहल्ला गांगवान कोसीकलां बताया। उनसे लूटी गई रकम साढ़े दस हजार और एटीएम कार्ड सहित सभी कागजात भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें