फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिकों से रुपये छीनकर भागता ईरानी दबोचा

Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के मालिक से रुपये छीनकर भाग रहे ईरानी युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। ईरानी युवक पंप मालिक के पास मनी एक्सचेंज कराने के लिए गया था और सस्ती दर पर मनी एक्सचेंज की जिद कर रहा था। 
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर रिफाइनरी के निकट नौ नंबर गेट के पास मोहिनी फिलिंग स्टेशन नाम से कृष्ण कुमार खंडेलवाल का पेट्रोल पंप है। दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके पंप पर मारुति कार से दो युवक आए और कृष्णकुमार खंडेलवाल के पास जाकर खुद को ईरान का नागरिक बताया। दोनों ने मनी एक्सचेंज करने को कहा। कुछ विदेशी मुद्रा भी कृष्ण कुमार खंडेलवाल को दिखाई और उनसे 25000 रुपये में कुछ डालर बेचने को कहा। इसी दौरान वहां यमुनापार की पंप के मालिक कपिल जग्गी पहुंच गए और युवक को रुपये छीनकर भागने वाला बताया। इसके बाद कर्मचारियों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई कर दी। एक युवक भाग गया। सूचना पर रिफाइनरी पुलिस पहुंच गई और ईरानी युवक को थाने में ले आई। 

सूचना पर एलआईयू इंस्पेक्टर और सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह थाने पहुंचे। दोनों ने युवक से पूछताछ की। पकड़े ईरानी युवक ने अपना नाम मोहम्मद अली उम्र 36 वर्ष बताया है। एलआईयू इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक मोहम्मद अली 18 मार्च को तीन माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया है। उसने समय से पहले 12 अप्रैल को वापस ईरान जाने की बात बताई और फ्लाइट का टिकट भी दिखाया। रुपये छीनकर भागने के मामले में उसने खुद को निर्दोष बताया है। मोहिनी फिलिंग स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


आगरा, यमुनापार में रुपये छीन चुका है ईरानी 
यमुनापार में पेट्रोल पंप के संचालक कपिल जग्गी ने बताया कि पकड़ा गया ईरानी युवक आठ अप्रैल को उनके पंप पर आया था। वहां भी उसने इसी तरह से फ्लाइट का टिकट दिखाकर उनसे मनी एक्सचेंज करने को कहा। इसके बाद वह उनके 38000 रुपये छीनकर भाग गया। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में है। वीडियो फुटेज उन्होंने पेट्रोल पंप एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी थी। पंप संचालकों से सतर्कता बरतने और पर्चे छपवाने को कहा। जग्गी ने बताया कि ईरानी युवक  आगरा के सिकंदरा में एचपी पंप के मालिक अशोक यादव से 2500 और गुरुद्वारे के निकट कारगिल शहीद पंप से 2500 रुपये छीनकर सोमवार दोपहर को भागा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें